लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 7 अपील की थी. जिसमें उन्होंने पेट्रोल की डीजल की बचत, सोना ना खरीदना, संसाधनों का सीमित उपयोग शामिल है. जिसका असर भी देश में देखने को मिल रहा है. लेकिन इस बीच राजनीति भी जोरों पर चल रही है. विपक्ष के मुताबिक प्रधानमंत्री एक ओर अपील करते हैं, दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के लोग उनकी अपील की धज्जियां उड़ा रहे हैं. इसे लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
अजय ने एक्स पर लिखा कि ‘प्रधानमंत्री जी टीवी पर आकर देश को ईंधन बचाने, सादगी अपनाने और कार-पूलिंग का ज्ञान देते हैं, लेकिन उन्हीं के संसदीय क्षेत्र काशी की सड़कों पर भाजपा के ‘चुनावी चूरन’ में आए कुछ महीनों के मेहमान मंत्री का अहंकार देखिए! सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, धुआं उड़ाती सत्ता की हनक और घंटों जाम में फंसी काशी की जनता। क्या पीएम की नसीहतें सिर्फ विज्ञापनों और जनता के लिए हैं? उनके अपने सिपहसालार तो इन नियमों की धज्जियां सरेआम उड़ा रहे हैं.’
इसे भी पढ़ें : ‘पहले प्रदेश में माफिया हावी रहते थे और…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- एक वर्ग विशेष के लोग गौ-हत्या में संलिप्त रहते थे
बता दें कि सीएम योगी ने मंगलवार को भी एक बैठक ली थी. जिसमें उन्होंने ईंधन की खपत कम करने और प्रधानमंत्री के आह्वान को प्रदेश में व्यावहारिक रूप से अपनाए जाने की अपील की थी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकारी भवनों, घरों, निजी प्रतिष्ठानों आदि में अनावश्यक बिजली का प्रयोग न हो. उन्होंने प्रदेशवासियों से विद्युत बचाने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ को प्रोत्साहित किया जाए. सीएम ने प्रदेश में ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) की संस्कृति को भी प्राथमिकता देने की अपील की.
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक सोने की खरीद न करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन, व्यापारियों आदि के साथ भी बैठक कर उनकी चिंताओं को दूर करे. इसके अलावा योगी ने मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक सोने की खरीद न करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन, व्यापारियों आदि के साथ भी बैठक कर उनकी चिंताओं को दूर करे. इसके अलावा योगी ने कार्यालयों में AC तापमान 24 से 26 डिग्री रखने के निर्देश भी दिया है.

