महराजगंज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज महराजगंज की पावन धरती पर 208 करोड़ से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास, विश्वास और जनकल्याण के नए अध्याय को गति प्राप्त होगी। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र आज तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यहां और अधिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
सभी विकास प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
सीएम योगी ने नौतनवां क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1980 में भाजपा के गठन के बाद पहली बार इस क्षेत्र में पार्टी के सहयोग से सहयोगी प्रत्याशी की विजय दर्ज हुई थी। सीएम ने नौतनवां की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और समर्थन का यह “ऋण” सरकार विकास कार्यों के माध्यम से चुकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और सांसद द्वारा दिए गए सभी विकास प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जा रही है।
READ MORE: ये सिलसिला कब रुकेगा? जवाबदेही कब तय होगी? NEET पेपर लीक होने से छात्र ने लगाया मौत को गले, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम योगी ने इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा क पहले प्रदेश में माफिया हावी रहते थे और भूमाफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लेते थे। सीएम ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि पहले एक वर्ग विशेष के लोग गौ-हत्या में संलिप्त रहते थे और प्रदेश के गरीबों को उनका हक नहीं मिलता था। एक समय था जब यह क्षेत्र बीमारियों से जूझता था, लेकिन “हमने इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) को पूरी तरह खत्म कर दिया है। पहले यहां बिजली नहीं आती थी, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है।
READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
बुनियादी सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार
सीएम ने आगे कहा कि आने वाले समय में यहां और अधिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।भारत-नेपाल मित्र देश हैं और दोनों देशों के नागरिक बिना किसी बाधा के आते-जाते हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ विकास की यह प्रक्रिया बिना रुके निरंतर चलती रहेगी।

