लखीमपुर-खीरी. नीट का पेपर लीक (NEET paper leak) होने से लाखों छात्रों के सपनों पर पानी फिर गया है. पहले भी कई दफा पेपर लीक के मामले सामने आए हैं. बावजूद भाजपा सरकार लगाम कसने विफल रही है. इसका नतीजा ये रहा कि नौजवान हिम्मत हारकर, व्यवस्थाओं से निराश होकर मौत के गले लगा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुरुवार को नौरंगाबाद के गंगोत्री नगर से सामने आया. जहां नीट का पेपर लीक होने से एक छात्र ऋतिक मिश्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है. इसे लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं.
प्रियंका ने एक्स पर लिखा है कि ‘यूपी के लखीमपुर खीरी में छात्र ऋतिक मिश्रा के खुदकुशी का समाचार अत्यंत दुखद है. ऋतिक के शोक संतप्त माता-पिता और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. पीड़ित परिवार के मुताबिक, NEET परीक्षा रद्द होने की वजह से ऋतिक मानसिक तनाव में थे. परीक्षाओं में चल रहा भयानक भ्रष्टाचार युवाओं की जान ले रहा है. हर साल लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है. यह सिलसिला कब रुकेगा? जवाबदेही कब तय होगी?’
इसे भी पढ़ें : मंत्रियों के विभागों का बंटवारा न होने पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, कहा- क्या विभागों की पर्ची भी ऊपर से आएगी
बता दें कि ऋतिक मिश्रा नाम के छात्र ने नीट की परीक्षा दी थी. उसका पेपर भी काफी अच्छा गया था. घर वालों से उसने उम्मीद जताई थी कि उसका पेपर क्लीयर हो जाएगा. वहीं पेपर लीक होने की खबर आने के बाद से वह तनाव में आ गया था. ऋतिक के घरवालों ने कई बार समझाया भी था. लेकिन उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने छात्र के कमरे की तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.

