अमेठी। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाकों में कोहराम मच गया है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लिया और मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायल युवक को उचित इलाज दिलाने के निर्देश दिए है।
दो युवकों की मौके पर मौत
यह पूरा मामला जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र का है। जहां शिवगंज के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
READ MORE: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा न होने पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, कहा- क्या विभागों की पर्ची भी ऊपर से आएगी
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक बरीक्षा कार्यक्रम में गए थे। देर रात करन, अंकित और अर्जुन किसी काम से गांव से बाहर गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त शिवगंज गांव के मोड़ ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

