Ajmer Kirit Bhai Controversy: राजस्थान के अजमेर में कथावाचक Kirit Bhai की खाटूश्यामजी पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंगलवार को जवाहर रंगमंच में आयोजित कथा के दौरान दिए गए उनके बयान के बाद श्याम भक्तों में नाराजगी फैल गई। विरोध बढ़ने पर कथावाचक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

घटना के बाद भजन गायक और श्याम भक्त विमल गर्ग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उस होटल पहुंचे, जहां कथावाचक ठहरे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
क्या कहा था किरीट भाई?
तुलसी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में कथा वाचन के दौरान किरीट भाई ने कहा कि खाटूश्यामजी की पूजा और मंदिरों का उल्लेख वेदों में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि खाटूश्यामजी का भगवान श्रीकृष्ण से संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने इस विषय पर शास्त्रार्थ की चुनौती भी दी। इन टिप्पणियों के बाद कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई। बाद में यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया।
होटल पहुंचकर जताया विरोध
कथा समाप्त होने के बाद नाराज श्याम भक्त कथावाचक के होटल पहुंच गए। वहां करीब 2 घंटे तक विरोध और हंगामा चलता रहा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों से बातचीत की गई। श्याम भक्तों का कहना था कि प्रवचन के दौरान लगभग 3 मिनट तक की गई टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
विरोध बढ़ने पर किरीट भाई ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि उनकी किसी बात से किसी श्रद्धालु की भावना आहत हुई है, तो वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। माफी के बाद मामला शांत हो गया।
जयपुर और किशनगढ़ के कार्यक्रम हुए रद्द
विवाद के बाद कथावाचक के किशनगढ़ और जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। हालांकि आयोजकों की ओर से कार्यक्रम रद्द करने के कारणों पर कोई बयान नहीं आया है।
पढ़ें ये खबरें
- 2008 के बाद शादी करने वाले सावधान! तुरंत करवाएं ये काम, नहीं तो लगेगा तगड़ा झटका
- दिल्ली के बाद अब लखनऊ में बड़ा छात्र आंदोलन! 50 दिन से धरने पर बैठे छात्रों का विधानसभा घेराव प्लान
- Ajmer Kirit Bhai Controversy: खाटूश्यामजी पर टिप्पणी के बाद बवाल, विरोध के बीच मांगी माफी
- ‘भगवान इन्हें सद्बुद्धि भी नहीं दे रहा’, काला कपड़ा पहनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव और मनोज झा
- ‘जन्नत बार’ में भीषण आग : शराब की बोतलों से भड़की लपटें; लाखों का नुकसान

