Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के नाम के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आदर्श नगर निवासी नर्सिंग अधिकारी पुष्पेंद्र पारीक के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपने मोबाइल की ट्रूकॉलर आईडी पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का नाम प्रदर्शित कर सरकारी अधिकारियों पर तबादले के लिए दबाव बनाने की कोशिश की।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय के विशेष सहायक बलवंत लिगरी सहित कई अधिकारियों को फोन कर अपना तबादला अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में कराने की मांग की। इतना ही नहीं, जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे से भी संपर्क कर अपनी पसंद का कार्य आवंटित कराने का प्रयास किया गया।
डिप्टी सीएम के ओएसडी की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
इस पूरे मामले की शिकायत डिप्टी सीएम के ओएसडी भगवत सिंह राठौड़ (RAS) ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने खुद को उपमुख्यमंत्री से जुड़ा बताकर अधिकारियों को भ्रमित करने और प्रशासनिक फैसलों को प्रभावित करने का प्रयास किया।
डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच कर रही पुलिस अब आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), ट्रूकॉलर हिस्ट्री, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था और उसने किन-किन अधिकारियों से संपर्क किया।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी को उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किसी प्रकार का अधिकार या अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद उसने कथित तौर पर खुद को डिप्टी सीएम के रूप में पेश कर सरकारी अधिकारियों को गुमराह करने और प्रशासनिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की।
एसपी शिवम जोशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुष्पेंद्र पारीक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 18 oct 2026: लालू परिवार से मल्लिका शेरावत ने की मुलाकात, 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म
- शादीशुदा युवक ने किया गर्लफ्रेंड का रेप, निर्वस्त्र हालत में कुएं में फेंका शव, छुट्टी में जाने पर पुलिस को हुआ शक, आरोपी गिरफ्तार
- शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में लौटते ही फ्लॉप, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 1 रन बनाकर हुए बोल्ड, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा दी क्लास, देखें VIDEO
- गुरुग्राम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई कारों को मारी टक्कर
- Tiger Shroff Firing Video : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का VIDEO आया सामने, ड्राइवर हुआ घायल, एक्टर ने दौड़ाई कार
