अमृतसर: पंजाब में 2 ग्रेनेड अटैक होने की खबर सामने आई है.भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बसे अजनाला के जट्टा गांव में अटैक किया गया है. यहां देर रात एक घर में ग्रेनेड से अटैक हुआ है, इस हमले पूरा इलाका दहल गया. सीमा से सटे होने के कारण लोगों में बेहद भय का माहौल बना हुआ है. ग्रेनेड अटैक करने आए लोग बाइक में आये थे जो घर के बाहर 2 लगातार दो ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए.
खबर है कि इस घटना के दौरान घर में 3 लोग मौजूद थे जो घायल हुए हैं. यह हमला इतना भयानक था कि घर के आसपास तक दहशत का माहौल बन गया था. आगाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से भाग कर देखने आए कि आखिर यह आवाज कहां से आई है. इस हमले से घायलों में 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.धमाके से घर के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं, वहीं घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. घायलों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.बताया गया है कि घायलों में से एक का इलाज गुरु नानक देव हॉस्पिटल में चल रहा है.
लोगो के पीछे भागने पर दोबारा हमला
परिवार के सदस्य ने बताया कि यह घटना रात में 2 अनजान लोग मोटरसाइकिल पर आए. उन्होंने पहले घर के अंदर ग्रेनेड फेंका. उस आवाज से जब परिवार को इस बारे में पता चला सभी भाग कर बाहर आए और एक व्यक्ति हमलावरों का पीछा करने लगा, तो हमलावरों ने दूसरा ग्रेनेड भी दरवाजे की तरफ फेंक दिया.
परिवार के मुताबिक, उन्हें इससे पहले किसी धमकी या कॉल के बारे में पता नहीं था और गांव में ऐसी घटना पहली बार हुई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. बताया गया कि घटनास्थल से ग्रेनेड पुलिस को सौंप दिए गए हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियाँ भी मामले को गंभीरता से ले रही.
- जीवन सूक्त : दीर्घकालिक सफलता के लिए साथ रखिए धैर्य, प्रतीक्षा और निरंतरता – संदीप अखिल
- Navratri Day 2 : नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र
- 12 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- CJI सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से किया इनकार, SC मार्च से पहले विपक्ष को लगा बड़ा झटका
- Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’

