लखनऊ. ‘यूपी में ‘बत्ती गुल’, ‘बिजली संकट’ और ‘बिजली व्यवस्था ध्वस्त’ जैसी छवि बनाना या बनवाना, राज्य और उसके विद्युत कर्मियों का अपमान है’… ये कहना है उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का. बिजली संकट के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री करते हुए इसे UP को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है. यूपी में बिजली संकट को लेकर फैल रही तस्वीर के बीच उनका ये बयान सामने आया है.

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यूपी में कल रात पीक डिमांड 30,395 मेगावॉट तक पहुंची. इसके बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था को संभाला गया. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश को बदनाम करने का प्रण करके बैठे हैं. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि पहले जब सिर्फ कुछ गांवों में बिजली आती थी, तब किसी को समस्या नहीं दिखती थी. अब पूरे प्रदेश में बिजली पहुंच रही है. हर गांव, हर गली में रोस्टर के अनुसार 18 से 24 घंटे बिजली दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : ‘बिजली सप्लाई का बनाया नया रिकॉर्ड…’ मंत्री एके शर्मा का बड़ा बयान, कहा- गर्मी में असुविधा न हो इसलिए किए अतिरिक्त इंतजाम

बता दें कि बीते दिनों ही ऊर्जा मंत्री ने दावा किया था कि वर्तमान भीषण गर्मी में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जनता को राहत पहुंचाने के लिए यथासंभव अधिक से अधिक बिजली की उपलब्धता करा रहा है. 21 मई 2026 को दिन का लोड दोपहर लगभग 2 बजे 29,493 मेगावाट (MW) प्रदान किया गया. 03:19 बजे बिजली की उच्चतम मांग जो आपूर्ति हुई वह 30276 MW रही. शनिवार दोपहर 2:30 बजे की अधिकतम मांग 30357 MW थी. जबकि विगत वर्ष दिन में अधिकतम 28300 मेगावाट आपूर्ति की गई थी.