लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली सप्लाई को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जनता को राहत पहुँचाने के लिए यथासंभव अधिक से अधिक बिजली की उपलब्धता करा रहा है। अभूतपूर्व गर्मी और ऊर्जा एक्सचेंजों (Energy Exchanges) में बिजली की कमी के बावजूद, विभिन्न श्रोतों से बिजली लेकर पावर कॉरपोरेशन राज्य के सभी क्षेत्रों में आपूर्ति कर रहा है।
UP में बिजली मांग 30 हजार मेगावाट के पार
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वर्तमान भीषण गर्मी में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जनता को राहत पहुँचाने के लिए यथासंभव अधिक से अधिक बिजली की उपलब्धता करा रहा है। कल 21 मई 2026 को दिन का लोड दोपहर लगभग 2 बजे 29,493 मेगावाट (MW) प्रदान किया गया। आज सुबह 03:19 बजे बिजली की उच्चतम माँग जो आपूर्ति हुई वह 30276 MW रही। अभी आज दोपहर 2:30 बजे की अधिकतम मांग 30357 MW थी। जबकि विगत वर्ष दिन में अधिकतम 28300 मेगावाट आपूर्ति की गई थी।
READ MORE: CM योगी ने देवरिया को दी बड़ी सौगात, 655.45 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
अधिक बिजली देने हेतु निरंतर प्रयासरत
मंत्री ने आगे कहा कि दिन के समय की यह मांग अप्रत्याशित है। और शाम तक बढ़ने की संभावना है। उसी प्रकार रात के पीक ऑवर्स (उच्चतम मांग के घंटे) में लोड बढ़कर लगभग 32,000 से 33,000 मेगावाट तक पहुँच रहा है। अभूतपूर्व गर्मी और ऊर्जा एक्सचेंजों (Energy Exchanges) में बिजली की कमी के बावजूद, विभिन्न श्रोतों से बिजली लेकर पावर कॉरपोरेशन राज्य के सभी क्षेत्रों में आपूर्ति कर रहा है। प्रचंड गर्मी में आपको असुविधा न हो इस दृष्टि से हम सब आपको अधिक से अधिक बिजली देने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

