लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी ने रामशंकर यादव समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है। हम दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेंगे। जनआस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी के इस बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वो क्या करेंगे दूध का दूध और पानी का पानी, लालच ने मार दिया है जिनकी आँख का पानी… गणित की पढ़ाई करने का क्या फ़ायदा जब गिनती में ही हेराफेरी हो गई, सोने-चाँदी में घटतोली हो गई, ज़ेवरातों की चोरी हो गई। उनके चिराग तले अंधेरा नहीं, भ्रष्टाचार का घोर अंधकार भरा पाताल निकाला। लोग उनकी बात पर एतबार करके पछताए हैं।
READ MORE: भाजपा का लंकाकांड…अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, जानिए सपा सुप्रीमो ने ऐसा क्या कहा?
खुद के ही गुनाहों के मुक़दमे हटाए
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि CCTV का नाम ‘चढ़ावा-चोरी TV’ साबित होगा। जिन लोगों ने ‘सत्रह’ बार लूटा वो सैंकड़ों साल से इतिहास में बदनाम हैं, जिन्होंने केवल 40 दिन में ‘सत्तर’ बार लूटा वो तो इतिहास में इस महापाप के लिए ‘सात’ जन्मों के लिए काले अक्षरों में दर्ज़ हो जाएंगे। ये सोचा जाए जिन्होंने सात हफ़्ते में इतनी चोरी कर ली है, उन्होंने पिछले इतने सालों में कितना चुराया होगा

