लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, भाजपा का लंकाकांड, अयोध्या में ही होगा. आख़िर ‘दानभक्तों’ का मुखौटा उतर ही गया, क्योंकि प्रभु की अलौकिक शक्ति ने अपना चमत्कार दिखा ही दिया. अब भाजपाइयों के अहंकार की चमचमाती लंका के साम्राज्य का भी अंत होगा और ‘लंकाधिपति’ का भी.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए एक और बीवी ‘बेवफा’: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति को सुला दी मौत की नींद, जानिए हत्या के पीछे की पूरी कहानी

आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के लिए तो अमृतकाल काल बनकर आया है. ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफ़े नहीं होते हैं. ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ से आहत जनता कटाक्ष करते हुए कह रही है कि भाजपाई कह रहे हैं कि हमने कहा था कि ‘इस्तीफ़ा’ नहीं होता, हमने इस्तीफा नहीं ‘त्यागपत्र’ दिया है.

उन्होंने कहा, दरअसल अभी तो ‘भाजपाई और उनके संगी-साथियों’ के काले कारनामों, करतूतों और कारगुज़ारियों का ये प्रथम अध्याय खुला है. बँटवारे की इस लड़ाई में अब इनकी ‘पार्टी, संघ, सभा, परिषद, वाहिनी और ट्रस्ट की टोली’ एक-दूसरे की पोल खोलेगी, इससे पहले कि ये लोग चोरी के माल से भरा अपना ‘झोला-बोरा’ लेकर इधर-उधर भागें, बार्डर बंद कर दिये जाएं.

इसे भी पढ़ें- मौत को चकमा! चलती ट्रेन के नीचे आई महिला, फिर भी बच गई जान, VIDEO देख दहल उठेगा दिल

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि अभी तो शुरुआत है, अब तो केयर फ़ंड के साथ-साथ अनरजिस्टर्ड लोगों को अपने कुकृत्यों का हिसाब भी देना होगा. भगवान के ऑडिट से ‘भाजपाई-गिरोह’ बच नहीं पाएगा. NEET के छात्र कह रहे हैं कि जब इस्तीफ़े शुरू हो गए हैं तो ‘लीकाधिपति’ का भी करवा दीजिए.