लखनऊ. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थी. अब चर्चा पर विराम लगता नजर आ रहा है. अखिलेश यादव 12 दिसंबर को पत्नी डिंपल यादव के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं. सपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता पवन पांडेय ने इस प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी है. उनके मुताबिक, अखिलेश यादव पहले हनुमानगढ़ी में माथा टेकेंगे और उसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे.

बता दें कि अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव के लिए कई तरह की बातें की जा रही है. भाजपा लगातार उन पर रामलला के दर्शन को लेकर सवाल खड़े कर रही है. चूंकि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सपा प्रमुख अब तक रामलला के दर्शन के लिए मंदिर नहीं आए हैं. ऐसे में भाजपा लगातार उन पर हमलावर है.

इसे भी पढ़ें : ‘अब तो अयोध्या आते रहेंगे…’ रामनगरी बनेगा सपा का ‘वॉर रूम’, यही होगा सत्ताइस का सेंटर? क्या खिचड़ी पका रहे अखिलेश

हालांकि अखिलेश ने इस पर अपना रुख साफ कर चुके हैं. बीते 8 अक्टूबर को उन्होंने अयोध्या में आयोजित कथा में मौजूद पवन पांडेय की ओर इशारा करते हुए कहा कि तारीख तय कर लो, सभी विधायक और सांसदों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे.