शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बारिश के दौरान संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने फ्लड अलर्ट कमेटी का गठन किया है।विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 35 सब इंजीनियरों समेत जोनल इंजीनियरों को इस कमेटी में शामिल किया गया है। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी बारिश के दौरान जलस्तर, बांधों और जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी करना होगी।
READ MORE: ग्वालियर के यशवर्धन चौहान बने भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तानः चंबल के मनल चौहान को भी मिली जगह
जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता (ईएनसी) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 जून से आगामी आदेश तक सभी संबंधित इंजीनियर ड्यूटी पर रहेंगे। इस दौरान अवकाश के दिनों में भी उन्हें छुट्टी नहीं मिलेगी। विभाग का उद्देश्य बारिश के मौसम में किसी भी आपदा, बाढ़ या जलभराव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि जनहानि और नुकसान को कम किया जा सके।
फिलहाल मानसून के सक्रिय होने से पहले विभागीय तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।



