ब्रिटेन के एक गांव में रॉयल एयरफोर्स (ब्रिटिश वायुसेना) के वायुसैनिक ठिकाने के पास आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के संदेह में रविवार को गिरफ्तार पांच ब्रिटिश आरोपियों को बेल मिलने पर अमेरिका ने नाराजगी जतायी. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किसी विदेशी ताकत का हाथ बताते हुए इस घटना को एक बेहद गंभीर खतरा करार दिया.
मार्को रुबियो ने कहा कि ब्रिटेन के आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस को निशाना बनाने की नाकाम साजिश में किसी विदेशी किरदार की भूमिका थी.
ब्रिटिश पुलिस RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर हमले की साजिश में किसी विदेशी देश की भूमिका की जांच कर रही है, हालांकि गिरफ्तार पांच संदिग्धों को जमानत पर रिहा होने पर मार्को रुबियो ने नाराजगी जताई और कहा कि अमेरिकी हितों पर किसी भी कोशिश के नतीजे होंगे.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ब्रिटेन के आरएएफ एयरबेस के पास सामने आए संदिग्ध बम साजिश मामले में “स्पष्ट रूप से किसी विदेशी ताकत का हाथ” होने का दावा किया है.
रुबियो ने कहा कि इन पांच संदिग्धों को बेल मिलने की खबर से कई लोग परेशान हुए हैं. यह एयरबेस ब्रिटेन और अमेरिका दोनों की सेनाओं के इस्तेमाल में है. इसका इस्तेमाल अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू करने के लिए भी किया था.
रविवार की सुबह लंदन के रहने वाले पांच ब्रिटिश नागरिकों (जिनकी उम्र 20-25 साल के बीच है) को हिरासत में लिया गया. ब्रिटिश काउंटर टेररिज्म पुलिस के मुताबिक, पांचों को पहले विस्फोटक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही इस घटना को लेकर ईरान पर संदेह जताया जा रहा है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
UK के काउंटर टेररिज्म पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि मामले में पांच ब्रिटिश नागरिकों को रविवार तड़के आरएएफ फेयरफोर्ड के पास गिरफ्तार किया गया था. ब्रिटिश एयरबेस को निशाना बनाने की इस कथित साजिश में पांच ब्रिटिश पुरुषों की गिरफ्तारी और फिर बेल पर रिहाई के बाद यह मामला चर्चा में है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


