शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों को अपने खून-पसीने से सींचने वाले अतिथि शिक्षक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। पिछले 18 वर्षों से ‘अत्यंत अल्प मानदेय’ पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले ये राष्ट्र निर्माता आज भी असुरक्षित भविष्य के साये में जी रहे है। हर चुनाव में मिले झूठे आश्वासनों से आहत होकर अब प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षक संगठनों ने ‘एक मंच, एक परिवार’ के बैनर तले महाआंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
संघ की प्रमुख मांगें
हरियाणा मॉडल पर न्याय- अतिथि शिक्षकों की सरकार से पुरजोर मांग है कि- हरियाणा राज्य मॉडल की तर्ज पर वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर तत्काल ‘संविदा शिक्षक’ बनाया जाए। 3 वर्ष की संतोषजनक सेवा अवधि पूर्ण होने पर नियमित शिक्षक का दर्जा दिया जाए।
28 मार्च से भोपाल में शक्ति प्रदर्शन आजाद, अतिथि शिक्षक संघ, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध, अतिथि शिक्षक संघ समन्वय समिति और संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के तत्वावधान में यह महाआंदोलन 28 मार्च 2026 से होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

