मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे. एक मीडिया इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की साजिश को लेकर किए के सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि हलगाम में हुआ आतंकी हमाला पाकिस्तान प्रायोजित था इसका कोई भी सबूत नहीं है. अनवर इब्राहिम का यह क्लिप पाकिस्तान में वायरल है. बस फिर क्या पाकिस्तान ने इस जवाब पर झूमना शुरू कर दिया, और इस पर बिलावल भुट्टो की प्रतिक्रिया भी आई है.

बिलावल भुट्टो ने कहा कि पड़ोसी देश ने झूठ के आधार पर युद्ध शुरू किया और बुरी तरह हार गया. उन्होंने पिछले साल भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले युद्ध की तरफ इशारा किया.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पाकिस्तान को आतंक प्रायोजित देश मानने से इनकार दिया. उनके इस बयान को पाकिस्तानी नेता बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो-जरदारी ने सोमवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के पाकिस्तान को लेकर दिए गये बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में अनवर इब्राहिम ने कहा था कि मलेशिया की सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें आतंकवाद में पाकिस्तान सरकार की किसी भी संलिप्तता के बारे में जानकारी नहीं दी है. पहले पीएम इब्राहिम से हमास के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा गया जिसका उन्होंने जवाब हाँ में दिया.

फिर उनसे अगला सवाल यह पूछा गया कि ‘क्या उसी आधार पर पाकिस्तान ने भारत और पहलगाम में जो किया है उसे आतंकवाद माना जाएगा?, तो इब्राहिम ने कहा ‘खैर, यह साबित होना चाहिए.’

बस उनके इसी जवाब की तारीफ करते हुए बिलावल भुट्टो ने प्रशंसा करते हुए कहा कि अब नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब हो गई है. PPP अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को कहा कि मलेशियाई पीएम भारतीय टीवी पर भारत के प्रोपेगैंडा की पोल खोल रहे हैं. सच तो यह है कि भारत ने झूठ के आधार पर युद्ध शुरू किया और बुरी तरह हार गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m