मनोज यादव, कोरबा। इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण बंद हुई कोरबा एनटीपीसी पावर प्लांट की सभी सातों इकाइयां को शनिवार सुबह तक ठीक नहीं किया जा सका है. सातों इकाइयों के बंद होने से न छत्तीसगढ़ समेत दूसरे प्रदेशों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : CM साय आज दही हांडी कार्यक्रम में होंगे शामिल… लोकभवन में शिक्षकों का होगा सम्मान… झीरम हत्याकांड मामले में आ सकता है फैसला… दुर्ग में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की लगेगी क्लास… पढ़ें और भी खबरें

बताया गया कि पावर ग्रिड कार्पोरेशन द्वारा ब्रेकर की जांच के दौरान आई इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण सभी इकाइयां ट्रिप हो गई हैं. सभी इकाइयों को फिर से चालू करने की प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद है कि यह देर रात तक पूरी हो जाएगी.

बताया गया कि सभी सात इकाइयों में बिजली गुल जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है. बहाली की प्रक्रिया चल रही है, और इकाइयों को एक-एक करके फिर से चालू किया जाएगा.

बता दें कि एनटीपीसी कोरबा की स्थापित क्षमता लगभग 2,600 मेगावाट है। इसमें 500 मेगावाट की चार इकाइयां और 200 मेगावाट की तीन इकाइयां हैं. इस संबंध में आज सुबह जब एनटीसीपी कोरबा जनसंपर्क अधिकारी उषा घोष से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि संयंत्र की बंद इकाइयों को सुधारने का कार्य जारी है. इस संबंध में शाम तक अपडेट दिया जाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m