हेमंत शर्मा, इंदौर। स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 स्थित होटल सिल्वर पैलेस में युवती के साथ दो युवकों के ठहरने की सूचना के बाद हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और कमरे में मौजूद युवकों से पूछताछ की। कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले में युवती को नशीला पदार्थ देकर गलत गतिविधियों में धकेले जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
होटल के कमरे में क्या चल रहा था?
मौके पर मिले सामान और मोबाइल कंटेंट को लेकर कार्यकर्ताओं ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। युवकों की पहचान फैजान खान, निवासी आजाद नगर और अमन खान, निवासी खजराना के रूप में बताई गई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवती को नशीला पदार्थ देकर उसका गलत गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही वास्तविकता स्पष्ट होगी।
MD और गांजे से जुड़े फोटो-वीडियो मिलने का दावा
कार्यकर्ताओं के मुताबिक मौके से MD और गांजे से जुड़े फोटो और वीडियो मिले हैं। इसके अलावा होटल के कमरे से शराब की बोतल, कंडोम और सेक्सवर्धक गोलियां मिलने का भी दावा किया गया है।फैजान के मोबाइल फोन की जांच में युवतियों से जुड़ी कथित अश्लील चैट, फोटो, वीडियो और ऑडियो मिलने की बात भी सामने आई है। कमरे से चाकू के फोटो मिलने का भी दावा किया गया है।
कार्रवाई के बीच अमन खान फरार
होटल में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और पूछताछ के दौरान अमन खान मौके से फरार हो गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अमन खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को धमकाने और ब्लैकमेल करने का काम करता है।पुलिस अब फरार युवक की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
फैजान को पुलिस के हवाले किया
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने फैजान खान को लसूड़िया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फैजान के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।अब पूरे मामले में पुलिस बरामद सामग्री, मोबाइल फोन में मिले कथित कंटेंट और युवती से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।
आरोप गंभीर, जांच से खुलेगा पूरा सच
मामला सिर्फ होटल में दो युवकों और एक युवती के ठहरने तक सीमित नहीं है। नशीले पदार्थों से जुड़े कथित फोटो-वीडियो, मोबाइल कंटेंट और अन्य सामान को लेकर लगाए गए आरोपों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब पुलिस जांच में यह साफ होगा कि मौके पर वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थीं, बरामद सामग्री किससे जुड़ी है और युवती को नशा कराने या किसी गलत गतिविधि में धकेलने के आरोपों में कितनी सच्चाई है।लसूड़िया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

