दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान वंदे मातरम भी पूरा गाया गया. लेकिन एक विवाद भी शुरू हो गया है. BJP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में हुए आयोजन के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पूरा वंदे मातरम् गाने पर सवाल उठाए और रोकने की कोशिश की. कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को लेकर हुए कथित विवाद पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आ गई है.
भाजपा का आरोप है कि वंदे मातरम पूरा गाने से रोकने की कोशिश हुई. वहीं कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरा वंदे मातरम गाया गया, किसी ने बीच में नहीं रोका.
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम का गायन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. यह इसलिए क्योंकि भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में हुए आयोजन के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पूरा वंदे मातरम गाने पर सवाल उठाए और रोकने की कोशिश की.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि मौके पर मौजूद राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने गायन को बीच में रोकने के लिए इशारा भी किया.
इस कथित विवाद पर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आ गई है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘आज इंदिरा भवन में ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण गाया गया और इसमें कोई विवाद नहीं है.’ जयराम रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से नहीं रोका था बल्कि वह मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी लाने की बात कर रही थीं, जो कि बहुत देर से खड़े थे.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी सफाई पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के दौरान कोई व्यवधान नहीं हुआ.
सरकार की ओर संसद में प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल हॉनर( अमेंडमेंट) बिल 2026 को इसी मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में 29 जुलाई और लोकसभा में 30 जुलाई को पारित किया गया था. नए प्रावधानों के तहत वंदे मातरम् के गायन का जानबूझकर अपमान करना या उसके गायन में बाधा डालना दंडनीय बनाया गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


