परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कृषि उपज मंडी में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मंडी के भृत्य दिनेश पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि छोटे वाहनों को गुपचुप तरीके से मंडी से बाहर निकलवाने के एवज में व्यापारियों से कथित तौर पर अवैध वसूली की जाती है।
READ MORE: मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई: उज्जैन में आयुर्वेदिक इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल में जड़ा ताला, OPD पूरी तरह बंद
वीडियो में केप लगाए नजर आ रहा शख्स मंडी का भृत्य दिनेश पटेरिया है। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद मंडी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंडी सचिव बालेश शुक्ला ने संबंधित भृत्य के खिलाफ कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन कैमरे के सामने खुलकर जवाब देने से बचते नजर आए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

