Spa Center Raid: राजस्थान के अलवर शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिवाजी पार्क थाना इलाके में पुलिस की टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे स्पा संचालकों को भागने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने मौके से दर्जन भर से ज्यादा युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कुछ नामी स्पा सेंटर्स पर मसाज के नाम पर गलत काम हो रहे हैं। शनिवार दोपहर शिवाजी पार्क थाना अधिकारी रश्मि कुमारी ने एक खास टीम बनाई और अचानक चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
थाना अधिकारी रश्मि ने बताया कि पकड़े गए लोगों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इन सभी का मेडिकल चेकअप भी कराया है और अब इन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। जांच के दौरान स्पा सेंटरों के कागजात और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन सेंटर्स के असली मालिक कौन हैं और वे कब से यह धंधा चला रहे थे। सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई लड़कियों में कई दूसरे राज्यों की भी हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है।
पढ़ें ये खबरें
- शर्मनाक: पति के सामने महिला से गैंगरेप, दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे दंपत्ति, 8 गिरफ्तार
- बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान कतर में गिरफ्तार, करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
- सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की कार का पीछा करने का आरोप, Y-श्रेणी सुरक्षा के बावजूद हमले की आशंका
- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका पर सुनवाई टली, CJP ने रिहाई में देरी को लेकर चेतावनी दी है
- CG News : मंदिर में घुसा भालू, खाने की करता रहा तलाश, देखें VIDEO

