नितिन नामदेव, रायपुर। देश की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का और वर्तमान समय की राजनीति में राहुल गांधी का अपना योगदान है. लेकिन क्या दोनों के बीच कोई समानता हो सकती है? पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत की माने तो दोनों के बीच समानता है. उनके अनुसार, जिस तरह महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, वैसे ही मौजूदा समय में देश के हितों के लिए राहुल गांधी भी संघर्ष कर रहे हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता श्याम बिहारी जायसवाल इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते. उनका कहना है कि दोनों के बीच कोई समानता नहीं है.

यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : अंधश्रद्धा… प्लेसीबो इफेक्ट… सुशासन?… एमडी साहब… कुर्सी की पेटी बांध लीजिए… तबादला… – आशीष तिवारी

लल्लूराम डॉट कॉम संवाददाता नितिन नामदेव ने रविवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के साथ-साथ साय सरकार में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से कई विषयों पर चर्चा की. इसमें सबसे पहला मुद्दा कांग्रेस के आसन्न प्रशिक्षण शिविर को लेकर था.

narayana

प्रशिक्षण शिविर से निकलेंगे नवरत्न

राहुल गांधी की मौजूदगी की वजह से हाई प्रोफाइल बन चुके इस शिविर को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि कांग्रेस हाई कमान ने छत्तीसगढ़ को गंभीरता से लिया है. नए जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम है. राहुल गांधी के आने का संदेश है. युवा कार्यकर्ताओं में सभी को ऊर्जा और आत्मविश्वास है. इस प्रशिक्षण शिविर में नवरत्न निकलेंगे.

शिविर से नवरत्न निकलने वाले भगत के बयान पर मंत्री जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि दस दिन ये मंथन करेंगे. (समुद्र मंथन में) नवरत्न के साथ विष भी निकला था, उसे कौन धारण करेगा. यह भी उनको बताना चाहिए. इसका साथ कहा, ‘आजादी के बाद देश के साथ इन्होंने जो किया, उसको स्वीकार कर लेते तो आज विष पीने की जरूरत नहीं पड़ती, और ना ही देश की दुर्गति होती. उन कर्मों की सजा ही कांग्रेस आज भुगत रही हैं.’

सुशासन तिहार पर वार-पलटवार

वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सुशासन तिहार को सुपरफ्लॉप बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान आयोजित भेंट मुलाकात को सुपर हिट बताया. उन्होंने कहा कि भले हम सरकार में नहीं आए, लेकिन लोग उस दिन को याद करते है. लोगों को समस्यों का समाधान होता था. इस पर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पिछली सरकार के भेंट-मुलाकात की हकीकत सबको पता है. लोगों को ट्रेनिंग कराया जाता था, और ट्रेंड लोगों को ही कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाता था. हम जो कर रहे हैं, वह हकीकत हैं. कोई भी पूर्व नियोजित कार्यक्रम नहीं है.

मूणत की आत्मा को मिलेगी शांति

स्काई वॉक के सामानों के खराब होने पर अमरजीत भगत ने तंज सकते हुए कहा कि इसमें हमारे बीजेपी के मित्र राजेश मूणत की आत्मा को शांति मिलेगी. मूणत ने जमीन छोड़के आसमान में चढ़ाने का बीड़ा उठाया था. उसमें वो सफल तो नहीं हुए, उनकी आत्मा को शांति मिलेगी.

अध्यक्ष पद की दौड़ से बताया बाहर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलाव की चर्चा के बीच पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने अपने को दौड़ से किनारा करते हुए कहा कि कभी खुद को उस दौड़ में शामिल नहीं मानता, पार्टी जो आदेश करती है वो काम करते है.

दूसरों पर धर्म को थोपने का न करे काम

नए स्कूल सत्र की शुरूआत मंत्रोच्चार से होने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जो जिस धर्म को मानता है उसका पालन करे, अपने घरों में जिस देवता को मानते हैं उसकी आराधना करे, दूसरे के ऊपर थोपने का काम न करें.

छत्तीसगढ़ में बढ़ा नकली चीजों का चलन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विवाहित जोड़ों को नकली जेवर दिए जाने के मामले में अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कभी नकली चीजों की परंपरा बढ़ चुकी है, नकली प्रमाण पत्र और विधायक बढ़ रहे है. नकली का चलन शुरू हो गया है. इसके लिए शासन और प्रशासन दोनों जिम्मेदार है.

पेड़ों की कटाई का किया जाएगा विरोध

छत्तीसगढ़ लगातार पेड़ों की कटाई के आरोपों को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिस प्रकार से वनों की कटाई चिंता का विषय है. लोगो के जीवन पर गहरा असर पड़ा हुआ है. जिनके जीवन का आधार जल जंगल जमीन है, जहां भी विरोध हो रहा है. उनके आवाज़ को दबाने पुरजोर प्रयास हो रहा है. कांग्रेस इसका विरोध करेगी. हसदेव अरण्य की कटाई के विरोध लिए भी कल बड़ी बैठक हुई. कांग्रेस रणनीति बना कर पेड़ों की कटाई का विरोध करेगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H