अनिल शर्मा , अंबाला। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अम्बाला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एएनसी सेल टीम ने 3 किलो 580 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार एएनसी सेल की टीम ने निरीक्षक ऋषि पाल सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने अम्बाला छावनी स्थित बनारसी दास मिल के नजदीक दबिश देकर आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ विनय निवासी कुम्हार मंडी, अम्बाला छावनी को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 580 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

एएनसी सेल टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर नजदीक बनारसी दास मिल अम्बाला छावनी के पास से आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ विनय निवासी कुम्हार मण्डी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को काबू कर उससे 03 किलो 580 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया।

न्यायिक कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

सूचना तंत्र और पुलिस की अपील

अम्बाला पुलिस का सूचना तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है जिसके परिणामस्वरूप हर दिन नशा तस्करों पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। यदि आपके पास नशा तस्करों या संदिग्ध गतिविधियों के बारे कोई जानकारी है तो तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन नं0 9729990112 पर सूचित करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी