अमेठी. यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Election) को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) बीते दिनों जारी कर दी है. जिसमें बड़े स्तर पर संशोधन की गई. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम काट दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक मेदन मवई ग्राम पंचायत की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम कट गया है. जबकि विगत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में स्मृति ईरानी का नाम मतदाता सूची में दर्ज था. मामले सामने आने के बाद डीएम संजय चौहान ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं.
इसे भी पढ़ें : UP Panchayat Election Voter List 2026 जारी, बड़े स्तर पर किया गया संशोधन
नाम शामिल करने के लिए दिया गया आवेदन
मामला सामने आने के बाद से जिला प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़े हो गए हैं. पूरे मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि स्मृति ईरानी का नाम शामिल करने के लिए एक आवेदन पत्र जमा किया गया है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उचित सत्यापन के बाद नाम जोड़ा जाएगा. वहीं पूरे मामले में जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

