लखनऊ. यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Election) को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी कर दी है. इस बार अंतिम मतदाता सूची में बड़े स्तर पर संशोधन की गई है.
आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत ड्राफ्ट मतदाता सूची में पहले 2,32,24,805 मतदाता जुड़े थे. लेकिन दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद सुधारा किया गया. लिस्ट में से दूसरे स्थान पर जा चुके, दो जगह नाम वाले और मृत मतदाताओं के 2,03,23,287 नाम काट दिए गए हैं. वहीं सूची में 29,1,518 नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े गए हैं.
इसे भी पढ़ें : PCS IAS promotions : UP को जल्द मिलेंगे 33 नए IAS अफसर, DPC की बैठक में PCS अधिकारियों के नाम पर लगी मुहर
आंकड़ों पर एक नजर
कुल मतदाता: 12,58,51,570
कुल नए मतदाता जुड़े: 2,32,24,805
कुल अयोग्य मतदाता हटे: 2,03,23,287
कुल बढ़े मतदाता: 29,01,518
ओबीसी वर्ग का किया गया था गठन
बता दें कि बीते दिनों योगी मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन (UP OBC Commission) किया गया. रिटायर्ड जज राम अवतार सिंह (Retired Judge Ram Avtar Singh) अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया. रामअवतार सिंह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जज रह चुके हैं. आयोग में कुल 4 सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है. जिसमें 2 रिटायर्ड अपर जिला जज और दो रिटायर्ड आईएएस अधिकारी शामिल हैं. इनका कार्यकाल 6 माह का होगा.
इसे भी पढ़ें : बहराइच में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने टक्कर,दो लोगों की थम गई सांसें
इससे पहले बीते 18 मई को योगी कैबिनेट को बैठक में आयोग के गठन को मंजूरी दी गई थी. जिसके बाद अब कमिशन का गठन किया जा चुका है. गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश के बाद आयोग का गठन किया गया है. उसकी रिपोर्ट पर ही उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होंगे.

