बहराइच। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां जरवल थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दो लोगों की हुई मौत

यह पूरा मामला जिले के जरवल थाना क्षेत्र का है। जहां एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार इको कार और आर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

READ MORE: फायरमैन बना देवदूत… 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला को निकाला, 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान कैसरगंज निवासी पृथ्वी पाल, श्यामलाल, मोहम्मद आरिफ, दिलशाद, डिहवा शेर, ताज बाबू के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए अरुण, मोहम्मद इरशाद, ताज बाबू, विजयराज, पृथ्वी पाल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।