तमिलनाडु के CM विजय थलापति ने नीट पेपर लीक के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने केंद्र सरकार से कहा कि नीट परीक्षा को ही पूरी तरह खत्म कर दिया जाए. उन्होंने मेडिकल एडमिशन पर राज्यों को पूरा अधिकार देने की मांग की है. CM विजय थलापति ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धरने से हिरासत में लिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है. 

TVK का कहना है कि नीट की वजह से कई छात्र तनाव में रहते हैं और उन्हें आगे बढ़ने में भी मुश्किल होती है. इसलिए इस परीक्षा को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए.

TVK का कहना है कि NEET परीक्षा के अव्यवस्था के कारण हर साल छात्रों को होने वाला नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा है. CM विजय थलापति का कहना है कि नीट शुरू होने के बाद से इस परीक्षा को लेकर कई सवाल उठने के कारण कई बच्चे मानसिक दबाव महसूस करते हैं.

TVK पार्टी ने कहा है कि हर साल बहुत से छात्रों को परेशानी होती है, इसलिए ही केंद्र सरकार को नीट परीक्षा पूरी तरह बंद कर देनी चाहिए.

CM विजय थलापति ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी समेत बड़े नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर कहा है कि राजधानी में लोकतंत्र का यह दमन घोर निंदनीय है. लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा घसीटकर हथकड़ी लगाकर ले जाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर एक खुला हमला है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m