पश्चिम बंगाल (पहले चरण) और तमिलनाडु में वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, दोपहर एक बजे तक तमिलनाडु में 56.81% और पश्चिम बंगाल में 62.18% वोट डाले जा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तमिलनाडु में जहां शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है तो वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर समर्थकों और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में जमकर पत्थरबाजी हुई है।

बच्चा पैदा करते है..फिर पूरे परिवार को यहां ले आते हैं..ट्रंप ने भारत-चीन को बताया ‘नर्क’ ; बोले – प्रवासियों के परिजन छीन रहे हमारा हक

हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला

मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में हुमायूं कबीर के पहुंचने के बाद यह हिंसा भड़की। हुमायूं कबीर नौदा में उस जगह पहुंचे थे, जहां बुधवार शाम क्रूड बम फेंका गया था। इसके अलावा दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि, TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव कर दिया। पथराव से हुमायूं कबीर की गाड़ी समेत कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

बंगाल के मुर्शिदाबाद में भयंकर बवाल, TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव किया, चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

झालमुरी मैंने खाई और TMC को मिर्ची लगी’ – PM मोदी

कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सत्तारुढ़ पार्टी टीएमसी (TMC) पर करारा वार किया। पहले चरण में हो रही बंपर वोटिंग से खुश पीएम मोदी ने कहा कि झालमुरी (Jhalmuri) मैंने खाई और मिर्ची TMC को लगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC से मुक्ति के लिए लोग वोट दे रहे हैं। प्रधानमत्री ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। मैं सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए। पीएम ने कृष्णानगर में कहा कि TMC की सरकार ने 15 साल में एक ही काम किया। उन्होंने बंगाल में सिर्फ सिंडिकेट बनाए और इस धरती को लूटा।

‘झालमुरी मैंने खाई और TMC को मिर्ची लगी,’ वोटिंग के बीच बंगाल में पीएम मोदी की रैली, बोले- TMC से मुक्ति के लिए लोग वोट दे रहे हैं

बेटियों को TMC के ‘महा जंगल राज’ का खामियाज़ा भुगतना पड़ा

नदिया में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- हमारी बहनों और बेटियों को TMC के ‘महा जंगल राज’ का खामियाज़ा भुगतना पड़ा है। हंसखाली में एक नाबालिग लड़की के साथ हुआ गैंगरेप और हत्या, TMC के डर पर आधारित मॉडल का एक जीता-जागता उदाहरण है। कम उम्र की लड़कियों की तस्करी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। बंगाल की बेटियां इस डर के माहौल से आज़ादी चाहती हैं।

उन्होंने आगे कहा, “TMC कभी भी बंगाल की महिलाओं को सही मायने में सशक्त नहीं बना सकती। इसका एक उदाहरण आपने पिछले हफ़्ते ही संसद में देखा था। BJP संसद और राज्य विधानसभाओं, दोनों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करना चाहती है। इस मुद्दे पर संसद में बहस भी हुई, लेकिन TMC नहीं चाहती कि बंगाल की महिलाओं को ज़्यादा सीटें मिलें। नतीजतन, कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने संसद में इस कानून को पारित होने से रोक दिया। बंगाल की हर महिला निश्चित रूप से इसके लिए TMC को सज़ा देगी…”

नासिक में एक स्वयंभू बाबा ने एक युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार, दैवीय शक्ति का भय दिखाकर करता था ब्लैकमेल

तमिलनाडु में पूर्ण शांति

वहीं बात करें तमिलनाडु की तो यहां सभी 234 विधानसभा सीटों पर नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है। यहां पूरी तरह से शांति कायम है. राज्य के 5.67 करोड़ मतदाता आज यह तय करेंगे कि क्या स्टालिन की सत्ता बरकरार रहेगी या विपक्षी AIADMK-BJP गठबंधन और नई पार्टी TVK कोई बड़ा उलटफेर करेंगे। तमिलनाड में दोपहर एक बजे तक 56.81% वोटिंग हो चुकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m