ईरान से जुड़ी एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है. ईरान ने अब तक 21 लोगों को फांसी पर लटकाया है. साथ ही 4 हजार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों में डाल दिया है. यह कार्रवाई 28 फरवरी को हुई अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई के बाद की गई है. यूएन ने खुलासा किया है कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर शुरु हुए युद्ध के बाद से अबतक तेहरान ने 21 लोगों को फांसी दी है. वहीं 4 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है.
यूएन ने खुलासा किया है कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर शुरु हुए युद्ध के बाद से अब तक तेहरान ने 21 लोगों को फांसी दी है.
इस पूरे मामले पर UN ने खुलासा किया है कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर शुरु हुए युद्ध के बाद से अब तक तेहरान ने 21 लोगों को फांसी दी है. वहीं 4 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार है. अब तक ईरान और अमेरिका किसी भी तरह के समझौते पर नहीं पहुंचे हैं. वहीं, शांति वार्ता के लिए दूसरे दौर की बातचीत से ईरान ने इनकार कर दिया है. वहीं, अमेरिका लगातार ईरान को चेतावनी भरे लहजे में धमकी दे रहा है.
अलजजीरा के मुताबिक, यूएन ने बताया कि फरवरी के आखिर में यूएस और इजरायल के हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद से जनवरी 2026 में ईरान को हिला देने वाले विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कम से कम 9 लोगों की मौत की सजा दी गई है. वहीं, 10 अन्य लोगों को विपक्षी गुटों का कथित सदस्य होने के आरोप में और दो लोगों को जासूसी के आरोप में मौत की सजा दी गई है
इसके अलावा बताया गया कि जेल में बंद लोगों के गायब होने, उन्हें यातना या क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार का शिकार बनाया है. इसमें जबर कबूलनामे भी शामिल हैं. साथ ही दिखावटी मौत की सजाएं शामिल हैं.
UN मावनाधिकार के चीफ वोल्कर तुर्क ने कहा है कि मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि आगे होने वाली सभी मौतों के सजाओं को रोकें. मृत्युदंड पर रोक लगाएं. कानूनी प्रक्रिया और निष्पक्ष सुनवाई की गारंटी सुनिश्चित करें. साथ ही मनमाने ढंग से गिरफ्तार लोगों को रिहा करें. चीन को छोड़कर ईरान हर साल किसी भी अन्य देश की तुलना में लोगों को मौत की सजा देता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

