जालंधर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह परागपुर में आयोजित एक बड़ी रैली को संबोधित करने जालंधर पहुंच चुके हैं. इस रैली का आयोजन नशा विरोधी यात्रा के समापन समारोह के रूप में किया जा रहा है, जो भाजपा के लिए एक अहम विषय बन चुका है. धमकियों के बीच अमित शाह की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए थे, इसके बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीदेवी मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया.
सबसे पहले अमित शाह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे. यहां उनके स्वागत के लिए श्री देवी तालाब मंदिर के अध्यक्ष शीतल विज और अभिषेक विज मौजूद रहे. गृह मंत्री अमित शाह वहां करीब आधे घंटे तक रुकेंगे. इसके बाद वह परागपुर स्थित रैली स्थल के लिए रवाना होंगे.

सुरक्षा के खास इंतजाम
आपको बता दें कि अमित शाह के दौरे को देखते हुए जालंधर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रैली स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सतर्क हैं. रैली के लिए परागपुर में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. यहां एक विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जबकि पूरे कार्यक्रम के लिए लगभग 63 एकड़ क्षेत्र को तैयार किया गया है. आयोजन स्थल पर 80 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं. महारैली को एक बड़ा कार्यक्रम बनाने के लिए भाजपा ने सुनियोजित तरीके से कार्य किया है. उम्मीद है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होंगे और यह चुनावी रणनीति को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है.
- जालंधर के बाद अमृतसर के स्कूल को धमकी, इमरजेंसी में बच्चों को भेजा गया घर; पैसों की मांग का भी दावा
- ट्रंप ने सुंदर पिचाई की तारीफ करते हुए कहा- ‘यह आदमी मॉनस्टर है’, और कोई इसे जनता भी नहीं
- ‘नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की थीम पर होगा इस बार का राज्योत्सव, मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया पूरा प्लान
- दुनिया के 1,400 हुनरमंदों के बीच छाया उत्तराखंड! सानिया-पार्थ ने जीते रजत
- “ये तुम्हारी कोर्ट नहीं है, वकालत मत झाड़ो…” महिला वकील का एडीसी पर गंभीर आरोप, अधिकारी ने किया खारिज


