जालंधर. भारतीय जनता पार्टी जालंधर में आज परागपुर जी.टी. रोड स्थित रैली स्थल पर 30 सितंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित विशाल नशा मुक्ति महारैली की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे, जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया इस अवसर पर हवन-यज्ञ, अरदास तथा हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम की सफलता एवं पंजाब की खुशहाली की कामना की गई।
50 एकड़ भूमि में तैयारी
आपको बता दें कि इस रैली को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है, एक तरह से यह शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है इस बारे में अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि परागपुर में आयोजित होने वाली यह ऐतिहासिक महारैली पंजाब के भविष्य की दिशा तय करने वाली रैली साबित होगी। उन्होंने बताया कि रैली के लिए करीब 50 एकड़ भूमि में व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि पंजाब के कोने-कोने से आने वाले हजारों लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था तथा बैठने की सुविधाओं सहित सभी आवश्यक प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और भाजपा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यह महारैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालकर उन्हें रोजगार, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों की सुरक्षा, सुविधा और विकास की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
- दीपावली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदली, 3 लाइनों पर सुबह 1 घंटा पहले दौड़ेंगी ट्रेनें
- अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर घर के बाहर आधी रात जमकर बवालः BJP-TMC समर्थक आपस में भिड़े, सांसद और पुलिस ऑफिस के बीच हुई तिखी बहस
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: धान खरीदी के दौरान मिलर्स केन्द्रों से नहीं कर सकेंगे धान उठाव… 4 करोड़ रुपए के सुपुर्द नामा आवेदन को लेकर बढ़ी तारीख… ओवरब्रिज से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित…
- रेलवे स्टेशन पर बम की खबर निकली अफवाहः भिंड से फर्जी कॉल करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, डॉग और बम स्क्वाड ने चलाया सर्च ऑपरेशन
- बड़ी खबर : गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, शीशे टूटे, दीवारों पर आई दरारें

