MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे रात 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे। राजधानी में अमित शाह 3 अक्टूबर रात 8 बजे यानी 23 घंटे रहेंगे। भेल दशहरा मैदान में 35 हजार गोपालक जुटेंगे। जहां शाह 16.80 करोड़ के डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। भोपाल-इंदौर के पशुपालकों को बोनस वितरित किया जाएगा। गोशालाओं के लिए सहायता दी जाएगी। 3774 करोड़ के वेस्टर्न बाईपास की आधारशिला रखेंगे। भौंरी में IISER कैंपस में अत्री परिसर का शिलान्यास करेंगे। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
अमित शाह के दौरे के चलते ट्रैफिक डायवर्ट
भोपाल में 2 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री के भोपाल दौरे के चलते ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। शाम 6 बजे से यात्री बसों के रूट में बड़ा बदलाव होगा। सीहोर-उज्जैन की बसें हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी नहीं जा सकेंगी। राजगढ़-ब्यावरा की बसें खजूरी बायपास-बैरागढ़ होकर हलालपुर पहुंचेंगी। नादरा बस स्टैंड जाने वाली बसें गांधीनगर-करोंद रूट से जाएंगी। भारी और मालवाहक वाहनों का भदभदा से गांधीनगर तक रूट बदला रहेगा। रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के रूट में भी बदलाव किया जाएगा। एयरपोर्ट-बैरागढ़ जाने वाले वाहन नीलबड़-खजूरी बायपास होकर जा सकेंगे। सीहोर-इंदौर के लिए रातीबड़-झागरिया मार्ग का उपयोग करें। एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड पर रोक नहीं, ट्रैफिक हेल्पलाइन 0755-2677340, 2443850 भी जारी किया गया है।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भोपाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 10:10 बजे माउथ ऑर्गन वादकों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन। सुबह 11:30 बजे सीएम हाउस से धनवंतरी कॉलेज उज्जैन के कार्यक्रम में वीसी के जरिए शामिल होंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेदिक सेमिनार और सिल्वर जुबली पीजी एल्युमिनी मीट को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे सीएम हाउस से जनविश्वास अभियान की वीसी में शामिल होंगे।
बदली बदली नजर आएगी MP में बीजेपी
दो दिन के बीजेपी के मंथन से अमृत निकला है। पहले ही दौरे में प्रदेश प्रभारी की नेताओं को दो टूक दी गई। 3 महीने के अंदर गुटबाजी पर ब्रेक लगाने के निर्देश दिए गए। नेता अब खुलेआम नाराजगी बयां नहीं करेंगे। वहीं कोर कमेटी में भी कई नाम जुड़ेंगे। बैठक में JCB से फूल बरसाने पर भी नाराजगी जताई है। मनमुटाव की भी रिपोर्ट तैयार की गई है। अब प्रभारी यह रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे।
आंतरिक सुरक्षा पर अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आंतरिक सुरक्षा पर बड़ी बैठक लेंगे। 3 अक्टूबर को 2 घंटे की बैठक करेंगे। आंतरिक सुरक्षा पर पहली बार देश में ऐसी बैठक होने जा रही है। जिसमें गृह सचिव, IB और NCRB चीफ भी शामिल होंगे। नए आपराधिक कानून, आतंकवाद, माओवादी हिंसा पर चर्चा होगी। केंद्र-राज्य समन्वय के तहत साइबर अपराध पर विशेष फोकस रहेगा।
जबलपुर पहुंचे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांग जोशी गुरुवार रात जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ो के बीच भाजपा जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। विधायक अभिलाष पांडे, कैंट विधायक अशोक रोहाणी, सांसद आशीष दुबे समेत तमाम कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांग जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश आगे न बढ़े इसलिए विदेशी ताकतों का हथकंडा अपना रहे है। राहुल गांधी देश की संस्थाओं पर हमेशा प्रश्न चिन्ह लगाकर बदनाम करते है। उन्होंने राहुल को बचपन से नासमझ बताया है।
इन संविदाकर्मियों को HC से राहत
NHM व भोपाल जिला पंचायत के संविदाकर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट का आदेश है कि 41 पद सुरक्षित रहेंगे। सुपरवाइजर भर्ती मामला: हाईकोर्ट ने महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर भर्ती में 41 संविदा कर्मचारियों के लिए पद सुरक्षित रखने का आदेश दिया। लेवल 6 के सुपरवाइजर पद के मुकाबले लेवल 4 और 5 पर कार्यरत संविदाकर्मियों के अनुभव को विभाग ने समतुल्य मानने से इंकार किया था। जबकि अभ्यर्थियों ने मेरिट सूची में उच्च अंक प्राप्त किए थे। हाईकोर्ट ने मामले की जांच ‘समतुल्यता समिति’ को सौंपी है। समिति केवल वेतन स्तर नहीं, बल्कि वास्तविक कार्य के आधार पर 90 दिनों के भीतर कारण सहित अंतिम निर्णय लेगी। कोर्ट ने पूर्व में नियुक्त 158 उम्मीदवारों की नियुक्ति रद्द करने से इनकार किया है, लेकिन समिति के फैसले तक 41 पदों पर नई भर्ती पर रोक रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

