अमृतसर। काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने नशे की सप्लाई करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों के कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है. हेरोइन की सप्लाई कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान में बैठे दुश्मनों ने की थी जो भारत में अशांति फैलाना चाहते हैं. पुलिस इन तस्कारों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करेगी.
आरोपियों के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया गया है. जांच में पता चला है कि यह खेप कुछ दिन पहले पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए भारतीय हद में गिराई थी जिसे उक्त आरोपितों ने कब्जे में लेकर आज ठिकाने लगाने जाना था. यह हेरोइन किसने मंगाई है और कहां सप्लाई की जानी थी इन सभी बिंदुओं पर अब पुलिस पूछताछ करेगी.
- दीपावली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदली, 3 लाइनों पर सुबह 1 घंटा पहले दौड़ेंगी ट्रेनें
- अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर घर के बाहर आधी रात जमकर बवालः BJP-TMC समर्थक आपस में भिड़े, सांसद और पुलिस ऑफिस के बीच हुई तिखी बहस
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: धान खरीदी के दौरान मिलर्स केन्द्रों से नहीं कर सकेंगे धान उठाव… 4 करोड़ रुपए के सुपुर्द नामा आवेदन को लेकर बढ़ी तारीख… ओवरब्रिज से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित…
- रेलवे स्टेशन पर बम की खबर निकली अफवाहः भिंड से फर्जी कॉल करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, डॉग और बम स्क्वाड ने चलाया सर्च ऑपरेशन
- बड़ी खबर : गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, शीशे टूटे, दीवारों पर आई दरारें

