अमृतसर . अमृतसर में सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसमें एक यात्री सोने की स्मगलिंग करते पकड़ा गया है. इस खबर के सामने आने के बाद एयरपोर्ट में सनसनी फैल गई. खबर है कि यह कार्यवाही डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) अमृतसर और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम की साझा कार्यवाही के बाद हुई है.
खबर है कि श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए शारजाह से आए एक यात्री को पकड़ा गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, यात्री फ्लाइट नंबर 6E1428 से शारजाह से अमृतसर पहुंचा था. संदेह के आधार पर उसे रोका गया और एक्स-रे स्कैनिंग तथा विस्तृत व्यक्तिगत तलाशी ली गई.
जांच के दौरान यात्री के पास से पेस्ट के रूप में 174 ग्राम (ग्रॉस वेट) सोना बरामद हुआ. सोने को अलग निकालने के बाद उसका शुद्ध वजन 150.04 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख 5 हजार 588 रुपये आंकी गई है. फिलहाल कस्टम और डीआरआई की टीम मामले की जांच कर रही है.

बड़े नेटवर्क का संदेह
यात्री के पास से सोने मिलने के बाद उसकी जांच की जा रही है. सोने की तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. अमृतसर एयरपोर्ट पर एक बार फिर गोल्ड स्मगलिंग की कोशिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है. मामले की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि यह व्यक्ति पहले भी इस तरफ के कार्य में लिप्त था क्या.
- धुर्वा डैम में मिला लापता विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव, 2 दिन से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन
- Bitcoin Price Update News : बिटकॉइन ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 7.5% उछला, जानें Top 5 Crypto के भाव
- हक की आवाज उठाना पड़ा भारी! प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों पर FIR, बच्चों को लेकर SP ऑफिस पहुंचे
- सुंदरगढ़ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: रिश्वत की रकम के साथ पकड़ाया तहसीलदार, 5 लाख नगद जब्त
- सीएम नायब सैनी के काफिले को कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के गेट पर हुआ जोरदार प्रदर्शन!
