अमृतसर. अमृतसर एयरपोर्ट में जोरदार हंगामा हुआ. खबर है कि श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की फ्लाइट में करीब 17 घंटे की देरी हुई जिसके कारण यात्री बेहद परेशान हुए. समय बढ़ने के साथ यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और एयर पोर्ट में जोरदार हंगामा हुआ. दुबई जाने वाले यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि फ्लाइट की कोई भी शि जानकारी उन्हें नहीं दी जा रही थी.
एयरलाइन के काउंटर पर हंगामा किया और कर्मचारियों से फ्लाइट की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. यात्रियों के अनुसार, फ्लाइट को पहले रात 8:40 बजे रवाना होना था, लेकिन बाद में इसका समय बढ़ाकर सुबह 11 बजे कर दिया गया. इसके बाद यात्रियों को फ्लाइट में करीब 17 घंटे की देरी की जानकारी दी गई. लंबे समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करने के कारण यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई. यात्रियों का कहना था कि उन्हें देरी के संबंध में समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई
टिकट रिफंड की मांग
आपको बता दें कि हालात को देखते हुए यात्रियों ने एयरलाइन से टिकट का रिफंड देने या वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था करने की मांग की. उनका कहना था कि इतनी लंबी देरी के कारण उनकी आगे की यात्रा की योजना प्रभावित हो गई है.
यात्रियों ने एयरलाइन से देरी का स्पष्ट कारण बताने और जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की.यात्रियों ने डीजीसीए के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि लंबे समय तक फ्लाइट में देरी होने की स्थिति में यात्रियों को नियमों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं और निर्धारित स्थिति में वैकल्पिक यात्रा या रिफंड की सुविधा मिलनी चाहिए पर ऐसा हुआ नहीं है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

