लुधियाना. लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर आज वाल्मीकि समाज की तरफ से अमृतसर में प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान भंडारी पुल पर चक्का जाम कर दिया गया है, इस दौरान वाल्मीकि शक्ति अमर रहे के नारे लगाए जा रहे हैं. चक्का जाम कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है. राहत की बात यह है कि इस घटना को लेकर अमृतसर बंद करने की घोषणा की गई है इस अब स्थगित कर दिया गया है.
वहीं इससे पहले वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों ने एक इमरजैंसी मीटिंग बुलाई. इस मीटिंग में अमृतसर बंद की कॉल को वापिस लेने का फैसला किया गया क्योंकि बंद के कारण कई व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ता. उन्हीं को ध्यान में रखकर बंद की कॉल वापिस ले ली गई.
आपको बता दें कि बाबा अंबेडकर के अपमान को लेकर पंजाब के दो बड़े शहर जालंधर और लुधियाना को बंद करवाया जा चुका है. 9 सितंबर को विभिन्न संगठनों ने लुधियाना बंद करवाया था, करीब 7 घंटे तक पूरा शहर बंद किया गया था. इस दौरान बाजारों में कोई हलचल नहीं देखने को मिली थी.
- समुद्र में बोट के इंजन में ब्लास्ट से लगी आग, डूबी नाव; 5 नाविक सुरक्षित बचाए गए
- Hong Kong Sixes 2026: अफगानिस्तान ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से चटाई धूल, किस स्थान पर रही टीम इंडिया?
- मोतिहारी में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का जोरदार प्रदर्शन, स्थायी कर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
- Ram Gopal Varma Legal Notice: राम गोपाल वर्मा को 29.67 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस, पुराने एग्रीमेंट ने बढ़ाई मुश्किलें
- पटना की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, 15 सूत्री मांगों को लेकर लोकमंच की विशाल मौन संकल्प पदयात्रा!

