अमृतसर: लुधियाना में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के अपमान की घटना को लेकर पंजाब में बेहद नाराजगी देखने को मिल रही है. पंजाब के साथ साथ अब यह पूरे देश में अलग-अलग सामाजिक और धार्मिक संगठनों में भारी विरोध देखने को मिल रहा है. लगातार यह मांग की जा रही है कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई है.
इसे लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है. विरोध के दौरान आरोप लगाया जा रहा है कि पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है. संगठनों ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कल तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और बाबा साहिब की मूर्तियों की सुरक्षा के लिए सही इंतज़ाम नहीं किए गए, तो आने वाले शुक्रवार को अमृतसर बंद किया जाएगा.
यह भी कहा गया है कि इस बंद के दौरान मेडिकल सुविधाओं और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को छूट दी जाएगी. आंदोलन कर रहे लोगों ने बिजनेस कम्युनिटी से भी इस विरोध का साथ देने की अपील की है. इस मौके पर अलग-अलग धार्मिक और सामाजिक संगठनों के नेता मौजूद थे.
कई जगहों में हुए विरोध
आपको बता दें कि पंजाब में विरोध के चलते आज अमृतसर के भंडारी ब्रिज पर अलग-अलग संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए. इसके बाद भंडारी ब्रिज से हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित बाबा साहेब की मूर्ति तक विरोध मार्च भी निकाला गया.
हर मूर्तियों के पास लगाएं कैमरे
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बाबा साहेब की मूर्ति का अपमान करने वाले दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पंजाब में बाबा साहेब की मूर्तियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. संगठनों ने कहा कि जिन जगहों पर मूर्तियां हैं, वहां CCTV कैमरे और जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं. भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के यूथ विंग पंजाब के चेयरमैन और मिशन एकता पंजाब के सदस्य अमन अवलमिकी समेत कई नेताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के काम पर सवाल उठाए.
- वडोदरा पटाखा मार्केट में नई वैरायटी की धूम, शिवकाशी से सप्लाई घटने पर 30% बढ़े दाम
- देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम गायब! संजय सिंह का बड़ा दावा, योगी के बयान पर भी उठाए सवाल
- अश्लील PDF, जबरन बाल कटवाने और ‘व्हाइट हाउस’ का मामला, 80 छात्रों पर एक्शन
- हैदराबाद : MBA छात्र निकला टायर चोर…निशाने पर रहती थी महिंद्रा थार, पुलिस के हाथ लघे15 पहिए बरामद किए
- आज से खुला अचानकमार टाइगर रिजर्व: 18 बाघों वाले घने जंगल में पर्यटक उठा सकेंगे सफारी का रोमांच, इस बार मिलेंगी कई नई सुविधाएं

