अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के गांव भुल्लर में से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी. आसपास के लोगों को समझ ही नहीं आया कि वहां क्या हो गया है और अचानक से क्यों गोलियां चलाई जा रही है. गोलियां की आवाज से आसपास के लोग खुद को सुरक्षित करने के लिए इधर उधर भागने लगे.
मिली जानकारी के अनुसार, मनजीत सिंह रोज की तरह अपनी दुकान के बाहर गाड़ी में बैठा हुआ था, इसी दौरान कुछ हमलावर अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी तरह की बात हुए के उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

इस घटना में मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के लोग सदमें में हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ने आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.
- CGPSC मेंस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी: इन 608 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए हुआ चयन, देखें लिस्ट
- शी जिनपिंग-पीएम मोदी की मुलाकातः SCO Summit में ऐसे गर्मजोशी से मिले दो दिग्गज, पुतिन भी मौजूद थे
- Koderma Rain: कोडरमा में बारिश का कहर, उफान पर सकरी-गोरी नदी, डैमों का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरा
- PM आवास योजना में गड़बड़ी: BJP विधायक ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, बिना मकान बने किस्तें जारी होने पर जांच की मांग
- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉकड्रिल



