अमृतसर. अमृतसर केंद्रीय जेल से अहम खबर सामने आई है, जहां एक कैदी की मौत हो गई है. कैदी की पहचान 31 साल के प्रीतपाल सिंह के तौर पर हुई है. प्रीतपाल की मौत के पहले उसके भाई की भी मौत हुई थीं जिसकी अंतिम यात्रा में शामिल होने वह बाहर गया था, लेकिन जब वापस जेल आया तो यह हादसा हो गया. कैदी प्रीतपाल की मौत होने के बाद जेल के अंदर बंद दूसरे कैदियों ने जमकर हंगामा किया और जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की.

जानकारी के मुताबिक कैदी प्रीतपाल के भाई की हाल ही में मौत हुई थी, जिस कारण वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आया था. मंगलवार शाम वह अंतिम संस्कार में शामिल होकर जैसे ही जेल लौटा तो अचानक उसकी सेहत बिगड़ने लगी.

प्रीतपाल की हालत को देखते हुए जेल प्रशासन मेडिकल अधिकारियों ने उसे ईलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल भेज दिया गया है. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है, इस बारे में जेल प्रशासन ने कहा है कि जेल प्रशासन ने कहा कि उसका ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया था. जिस कारण उसकी अचानक सेहत खराब हो गई थी और बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सही समय में नहीं मिला इलाज

इस मामले में कैदियों का दावा है कि दावा है कि रात 12 बजे प्रीतपाल की सेहत अचानक खराब हो गई थी, अगर उसे सही समय पर ईलाज मिल जाता तो उसकी मौत नहीं होती. मौत की खबर मिलने के बाद जेल के अंदर बंदियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध किया और जमकर नारेबाजी की.