अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस की अमृतसर टीम ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान प पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी जप्त किए हैं. आरोपियों के पास से 10 विदेशी पिस्टल, 10 मैगजीन और 9 एमएम के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे.
खबर है कि यह आरोपी सीमा पार से हथियारों की खेप मंगवाकर पंजाब के अलग अलग इलाकों के इसकी सप्लाई करते थे. आरोपितों ने पूछताछ में बताया है कि बरामद हथियार कुछ दिन पहले ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में गिराए गए थे. इसके बाद इन हथियारों को एकत्र कर आगे पहुंचाने की तैयारी थी.
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि हथियारों की खेप सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में पहुंचाई गई थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके पीछे विदेश में बैठे हैंडलर की भूमिका थ उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के माध्यम से हथियार पंजाब में पहुंचाए जा रहे थे.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

