अमृतसर। पंजाब में संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित होने वाले एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बड़े ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद कर इस नेटवर्क को करारा झटका दिया है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश में बैठे उन हैंडलर्स और गुर्गों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल हैं।
पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश
पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए अत्याधुनिक हथियारों की खेप पंजाब के स्थानीय आपराधिक तत्वों को डिलीवर की जानी थी। इन हथियारों का इस्तेमाल रंगदारी, जबरन वसूली, हिंसक वारदातों और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। जांचकर्ताओं को अंदेशा है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को हवा देने की कोशिश कर रहा था।

अमृतसर के 3 थानों में FIR दर्ज, आगे की जांच जारी
इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अमृतसर के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन, सदर पुलिस स्टेशन और छेहर्टा पुलिस स्टेशन में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
- दो साल बाद फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार! भूपेश बघेल का बड़ा दावा, सत्ता में आते ही नवागढ़ को देंगे स्थायी SDM कार्यालय की सौगात
- अहीर समाज पर टिप्पणी से नाराज राव नरेंद्र सिंह, संगीत रागी से की जवाबदेही की मांग
- जीजा के साथ खेत सींचने जा रही युवती का रोका रास्ता, बदमाशों ने छेड़छाड़ कर की जबरन ले जाने की कोशिश, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
- गंगोत्री हाईवे हादसा: गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, गुजरात के 4 श्रद्धालुओं की दुखद मौत
- CG Job Alert: दिवाली से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा, 1,703 सरकारी पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी डिटेल
