अमृतसर। अमृतसर कमिशनरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम को एक तस्करी करने वाले गिरह के लोगों को गिरफ्तार किया है. यह
हेरोइन और हथियारों की तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं. पुलिस गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार मिले हैं.
सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को खोजा जा रहा है, जल्दी ही वह भी पकड़े जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस गिरोह की निशानदेही पर हेरोइन और हथियारों की और बड़ी खेप बरामद हो सकती है इसकी जांच जारी है. प्रेस कांफ्रेंस में पकड़े गए आरोपितों की पहचान नवीं आबादी निवासी बिट्टू कुमार उर्फ भइया, फतेह सिंह कालोनी निवासी साहिब सिंह, तरनतारन जिले की पिंक कालोनी निवासी संजीव कुमार उर्फ नन्नू, छिड्डन गांव निवासी संदीप सिंह उर्फ सन्नी के रूप में बताई है.
पाकिस्तान से था संपर्क
गंभीर बात यह है कि आरोपितों के संबंध सीमा पार पाकिस्तान में रहने वाले तस्करों के साथ संबंध हैं. पकड़े गए आरोपित इंटरनेट मीडिया के कई प्लेटफार्म के जरिए पाक तस्करों से बातचीत करके यह हथियार मंगवा रहे थे. सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले बिट्टू को गिरफ्तार किया था. उससे तीन पिस्तौल जप्त की गई. उसकी पूछताछ के बाद संजीव कुमार उर्फ नन्नू और संदीप उर्फ सनी काबू किया गया. दोनों से दो किलो से ज्यादा हेरोइन और नशे से कमाए पांच लाख रुपये बरामद किए गए, फिर आरोपित संदीप उर्फ सन्नी की पूछताछ के बाद दो और पिस्तौलें बरामद कीं.
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

