अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर हत्यारों की तस्करी का मामला सामने आया है. इस मामले के सामने आने के बाद इसे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है. इसी कड़ी में कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हथियार भी जप्त किए हैं. आरोपियों के पास 2 AK-47 राइफलें, 3 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस मिलने की खबर समाने आई है.
कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की है. डीजीपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के संपर्क में थे. आरोपियों पर पंजाब में आपराधिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने और आगे सप्लाई करने का आरोप है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना छेहरटा, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की है. अब पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के साथ आरोपियों के पिछले और आगे के संपर्कों की जांच कर रही है. अनुमान है कि इस नेटवर्क में कई लोग शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा विदेश में बैठे हथियार तस्करों से इनके संबंधों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के जरिए पूरे अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है.
- समुद्र में बोट के इंजन में ब्लास्ट से लगी आग, डूबी नाव; 5 नाविक सुरक्षित बचाए गए
- Hong Kong Sixes 2026: अफगानिस्तान ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से चटाई धूल, किस स्थान पर रही टीम इंडिया?
- मोतिहारी में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का जोरदार प्रदर्शन, स्थायी कर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
- Ram Gopal Varma Legal Notice: राम गोपाल वर्मा को 29.67 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस, पुराने एग्रीमेंट ने बढ़ाई मुश्किलें
- पटना की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, 15 सूत्री मांगों को लेकर लोकमंच की विशाल मौन संकल्प पदयात्रा!

