अमृतसर: पुलिस ने अमृतसर जिले के अजनाला में बड़ी कार्यवाही की है. इसके तहत एंटी-ड्रग स्मगलिंग ऑपरेशन चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस दौरान आरोपी के पास से करीब 6.72 kg हेरोइन जब्त की है. जब्त की गई हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ों रुपये बताई जा रही है. अनुमान है कि आरोपी लंबे समय से इस कार्य में लिप्त था.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोपोके थाने के गांव बचीविंड के रहने वाले शमशेर सिंह के रूप में हुई है. कहा जा रहा है कि वह अजनाला में BSF कैंपस के सामने सिम्बा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था. एक टिप-ऑफ पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसके किराए के मकान पर छापा मारा. तलाशी के दौरान 6.72 kg हेरोइन मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में एक बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क और दूसरे आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है. अनुमान है कि इस आरोपी ने कई अन्य लोगों से भी संपर्क में था, एक बड़ा दल इस कार्य में लिप्त था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
- गाड़ी खरीदते वक्त टायर पर गौर किया? कोई कंपनी ट्यूब तो कोई ट्यूबलेस टायर क्यों देती है
- जेब में रखी पोटाश फटने से किशोर झुलसाः बाइक पर पटाखे ले जाते समय हुआ हादसा, साथी भी घायल
- धनतेरस के दिन 8 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, पिता के साथी ने किया घिनौना काम
- धनतेरस पर मारुति की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री: एक ही दिन में डिलीवर हुईं 30,000 गाड़ियां, बलेनो और ब्रेजा का दबदबा
- भाजपा सरकार के मंत्री जी साफ कर दें कि… ‘मिड-डे मील’ के खाने को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, कही 3 करोड़ जनता के हक छिनने की बात

