अमृतसर. जालंधर के बाद अब अमृतसर के एक स्कूल को धमकी मिलने की खबर सामने आई है. अमृतसर के चीफ खालसा दीवान की ओर से संचालित श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्कूल प्रशासन ने अचानक छुट्टी का ऐलान कर दिया. पेरेंट्स को मैसेज भेजकर बच्चों को तुरंत स्कूल से घर ले जाने के लिए कहा गया.
जानकारी है कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुपों में अभिभावकों को मैसेज भेजे गए. मैसेज में किसी स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया गया और सिर्फ इमरजेंसी की बात कहते हुए बच्चों को जल्द स्कूल से ले जाने के लिए कहा गया. इस sms के बाद बड़ी संख्या में पेरेंट्स बच्चों को लेने के लिए स्कूल के बाहर पहुंचने लगे.
पैसे की करी गई मांग
खबर यह भी है कि स्कूल प्रबंधन को कथित तौर पर पैसों से जुड़ा धमकी भरा sms मिला है, इस धमकी में यह दावा किया जा रहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर स्कूल को निशाना बनाने की धमकी दी गई. हालांकि, इस कथित धमकी की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल स्कूल प्रशासन की ओर से पूरे मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस और संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि धमकी की सूचना की वास्तविकता क्या है और इसका स्रोत क्या था, आपको बता दें कि इसके पहले आज ही जालंधर में भी स्कूल और देवी मंदिर को बम से उड़ने की धमकी मिली थी.
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

