अमृतसर। अमृतसर के थाना छेहर्टा के अतंर्गत आते इलाके में सोमवार को सनसनी फैल गई, इसका कारण सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार में एक व्यक्ति की लाश है। मृत व्यक्ति की पहचान हो गई है, अनुमान है कि अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई। गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर व्यक्ति का शव मिला। गाड़ी में मिली शराब की बोतल आपको बता दें कि गाड़ी से शराब की खुली बोतल और एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल फोन बंद था।
परिजनों ने किया जांच से इनकार मृतक की पहचान अमृतसर के हलका राजासांसी के गांव झंजोटी के रहने वाले 35 वर्षीय प्रभबीर सिंह पुत्र भपिन्दर सिंह के तौर पर हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी अनलौक थी,लेकिन मृतक का परिवार कोई कानूनी कार्रवाई न करवाने की बात कही है।

पुलिस जानकारी के अनुसार गाड़ी के शीशे बंद थे और उसकी ड्राइविंग सीट पर सीटबैल्ट लगाए एक व्यक्ति बैठा था। हालांकि, गाड़ी अनलॉक ही थी। ड्राईविंग सीट पर बैठा व्यक्ति मर चुका था। गाड़ी के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया गया। अनुमान है कि व्यक्ति ने ज्यादा शराब पी ली थी वह गाड़ी ड्राइव नहीं कर सका और इसलिए गाड़ी साइड पर लगाकर सो गया होगा। इसके बाद ए.सी. में उसका दम घुट गया होगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई भी जांच करवाने से इंकार किया है। इसके उपरांत शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
- हर घर तिरंगा अभियान: 15 अगस्त को हर घर लहराएं तिरंगा, PM मोदी ने देशवासियों से की अपील
- गोरखपुर बिजली ठेकेदार मर्डर केस: 8 आरोपी अरेस्ट, सिकरीगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
- डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा – युवाओं में अराजकता और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी
- देवभूमि में आस्था का सैलाबः 114 दिनों में 47 लाख के पार पहुंची चार धाम यात्रा करने वाले दर्शनार्थियों की संख्या, जानिए कहां पहुंचे सबसे अधिक लोग…
- महांगा ब्लॉक में विकास परियोजनाओं पर विवाद, कटक सदर की पुनर्जांच में 37 परियोजनाएं पाई गईं सही

