पश्चिम बंगाल के हुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल की 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं. हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित पश्चिम बंग दिवस कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बंगाल अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो. बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की षड्यंत्र हुई तो कांग्रेस ने घुटने टेक दिए, तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने घोषणा की कि पूरा बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने बंटवारे के समय को याद करते हुए कहा कि बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई थी. बंगाल की विरासत को नमन करते हुए विकास और बदलाव की बात कही.
हुगली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया. साथ ही किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल की हवा में नयी ताजगी है. ऐसा लगता है कि बंगाल की पुनर्स्थापना शुरू हो चुकी है.
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया और बंगाल की पहचान को बचाने में अहम भूमिका निभाई. उस कठिन समय में कांग्रेस ने मजबूती से खड़े होने के बजाय घुटने टेक दिए थे.
पीएम मोदी ने कहा आजादी के 79 वर्षों बाद पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है. आज का यह कार्यक्रम और इन परियोजनाओं का शुभारंभ इस बात का प्रमाण है कि हमारा बंगाल अपने नए भविष्य के निर्माण में जुट गया है.
बंगाल में पश्चिम बंग दिवस पहली बार 74 वर्षों में आधिकारिक रूप से मनाया गया. मौके पर मंच पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और CM शुभेन्दु अधिकारी भी मौजूद रहे. पीएम ने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट, फिर टीएमसी… दशकों तक पश्चिम बंगाल को सहेजने और संवारने की जगह इसे अवैध घुसपैठियों का अड्डा बनने दिया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

