शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर मंथन होगा।
CM साय-प्रदेश अध्यक्ष बैठक में मौजूद
भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, अजय जामवाल और पवन साय भी मौजूद है।

आगामी रणनीति पर होगा मंथन
जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में आगामी रणनीति और संगठन की मजबूती को लेकर मंथन होगा। इसके साथ ही समसामयिक और राजनीतिक विषयों पर भी पार्टी का स्टैंड तय होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


