राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कार्रवाई का दायरा दुकानों और डेयरियों से बढ़ाकर ऑनलाइन बाजार तक कर दिया है। अब ई-कॉमर्स कंपनियों के वेयरहाउस, गोदाम और डार्क स्टोर में रखे प्रतिबंधित एनालॉग दुग्ध उत्पादों की भी जांच होगी। यानी एप पर उत्पाद उपलब्ध नहीं दिखने के बावजूद स्टॉक की जांच की जाएगी। 

READ MORE: 9 बजे तक बंद मिला स्कूल तो बच्चों ने बनाया VIDEO! सवाल पूछने पर ग्रामीणों को मिली FIR की धमकी

ब्लिंकिट, जोमैटो, जेप्टो, ऑनडोर, रिलायंस, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट और अमेजन समेत कंपनियों के राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कंपनियों को प्रतिबंधित उत्पादों का स्टोरेज, वितरण और विक्रय रोकने को कहा गया है। विभाग की जानकारी में आया है कि लेबलिंग छिपाकर असली पनीर के नाम पर एनालॉग पनीर बेचा जा रहा है। एनालॉग पनीर की सही पहचान और लेबलिंग जरूरी है। अब स्टॉक और पूरे सप्लाई नेटवर्क की निगरानी होगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m