कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह खुलकर बगावत पर उतर गए हैं। आज पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक में भी वह शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे और मीडिया से बातचीत के दौरान साफ शब्दों में कहा कि उनका सीधा विरोध नीरज कुमार से है और वह नीरज कुमार को हराकर रहेंगे। अनंत सिंह के इस बयान पर जदयू से विधान पार्षद सदस्य नीरज कुमार का भी बयान सामने आया है।
मेर चरित्र का हनन किया जा रहा- नीरज कुमार
नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह के बयानों पर कहा कि, मेरे ऊपर अनर्गल आरोप लगाकर मेरे चरित्र का हनन करने का काम किया जा रहा है, लेकिन हम डरनेवालों में से नहीं है। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार के साथ हम बचपन से राजनीति किए हैं। इनकी (अनंत सिंह) तरह हमने कभी दल नहीं बदला है।
बोले- धनबल या बाहुबल की बदौलत नहीं लड़ता चुनाव
नीरज कुमार ने आगे कहा कि, अनंत सिंह नार्को टेस्ट की बात करते हैं, उन्हें पता नहीं कि नार्को टेस्ट सिर्फ कोर्ट करा सकता है। कोर्ट को आवेदन देकर नार्को टेस्ट करा लें। सिर्फ कुछ से कुछ बोलते हैं, जमानत जब्त की बात करते हैं। जमानत लिखने आता है, उनको। उन्होंने कहा कि, हम अपराध को लेकर अपराधी को लेकर हमेशा बोलते रहते हैं, लेकिन जो आरोप मेरे ऊपर वो लगा रहे हैं। वो चरित्र हनन करने का प्रयास है। हम चुनाव धनबल या बाहुबल की बदौलत नहीं लड़ते हैं। कार्यकर्ता के बदौलत लड़ते हैं। पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगे।
मुझे जेल भेजने में इसका हाथ- अनंत सिंह
अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह पार्टी के सिंबल पर लड़ने वाला चुनाव नहीं है। हम पार्टी से लड़ते है, फिर भी नीरज कुमार ने हमारा विरोध किया था। आप लोग उस समय का वीडियो देखिए। क्या-क्या बोला? क्या नहीं किया? नीरज का हम तो विरोध करेंगे। वो हमें क्या-क्या नहीं किया? चुनाव में मेरे घर पर पुलिस चढ़ाया, जेल गए सब में उसका हाथ है।
ये भी पढ़ें- JDU में घमासान! स्नातक चुनाव से पहले बाहुबली अनंत सिंह के बागी तेवर, जानिए क्या बोले मंत्री बुलो मंडल



